बुलंदशहर, फरवरी 1 -- जनपद में शनिवार देर रात से शुरू हुए मौसम के बदलाव ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। झमाझम बारिश और कड़कती बिजली के बीच जहां ठंड ने वापसी की है, वहीं बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लाइनों में ब्रेकडाउन और ट्रांसफार्मर में तकनीकि खराबी से शहर से लेकर देहात तक कई इलाके घंटों तक दिक्कत रही। बारिश के चलते शहर की मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सड़कों पर फैली कीचड़ के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। फिसलन की वजह से कई जगहों पर राहगीर चोटिल भी हुए। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर दिखे। पावर कॉरपोरेशन के छूटे पसीने शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश के साथ ही बिजली गुल हो गई। तेज हवाओं और चमक-गरज के कारण बिजली लाइनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.