प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। जिले में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ गया। एकदिन पहले तक गंगा-यमुना का जलस्तर धीमी गति से घट रहा था। बारिश के बाद फाफामऊ में गंगा का जलस्तर चार सेमी बढ़ा। नैनी में यमुना के जलस्तर में नौ सेमी वृद्धि हुई। छतनाग में गंगा का जलस्तर सर्वाधिक 12 सेमी बढ़ा है। गंगा-यमुना के जलस्तर वृद्धि 24 घंटे (शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक) में हुई है। इससे पहले यमुना का जलस्तर घटने के कारण एक तिहाई शहर में पेयजल का संकट मंडराने लगा था। गंगा के प्रवाह क्षेत्र में हो रही बारिश से बैराजों से भी पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया गया है। हरिद्वार बैराज से रविवार को 34039 क्यूसेक, नरोरा 11381 क्यूसेक और कानपुर बैराज से 5155 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.