बदायूं, जनवरी 28 -- बदायूं। जनपद में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल चुका है। आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया और दिनभर हल्की बारिश होती रही और रात को झमाझम बारिश हुई है। जिससे शहर से देहात तक पानी-पानी हो गया। सड़कों और मार्गों के साथ खेतों में पानी भर गया। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने गलन भरी सर्दी पैदा कर दी है। सप्ताहभर में दूसरी बार हुई बारिश की वजह से सर्दी का प्रकोप गहरा गया है। बारिश से गेहूं सहित कुछ फसलों को संजीवनी साबित हुई है तो वहीं आलू, सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने बदायूं सहित एक दर्जन जिलों ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मंगलवार की सुबह तो साफ मौसम के बीच हुई लेकिन दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया है। आसमान में बादलों के बीच दोपहर एक बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई ...