बुलंदशहर, जनवरी 27 -- मौसम ने मंगलवार को सुबह से ही करवट बदली। सुबह की शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हुई, जिससे ठंड और गलन का असर अचानक बढ़ गया। दिनभर आसमान में बादलों का पहरा रहा और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह करीब 11 बजे के समय करीब 15 मिनट के लिए धूप खिलने से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन फिर काले बादलों ने डेरा जमा लिया और बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी के साथ चिंता की लकीरें भी छा गईं। मंगलवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह र्सूयेदव के दर्शन की आहट के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया, लेकिन दिन बढ़ने के साथ बादलों की उमड़-घुमड़ शुरु हो गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक शहर में गड़गड़ाहट के साथ बादलों की आवाजाही रही, लेकिन खुर्जा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.