बेगुसराय, जुलाई 30 -- गढ़पुरा। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को भी जमकर बारिश हुई। दिन में 50 मिनट झमाझम बारिश होती रही इसके कारण खेतों में लगी फसलों में जान आ गई। एक सप्ताह पूर्व जिस खेत में दरारें दिख रही थी उनमें पानी ही पानी लगा हुआ है। खासकर यह मौसम धान के लिए अनुकूल माना जा रहा है। गन्ने की फसल तो देखते ही बन रही है। बारिश होने से पूरे वातावरण में हरियाली छा गई है। मौसम खुशनुमा हो गया है। सावन के महीने में मौसम के इस स्वरूप को देखकर ऐसा लग रहा है कि आगे आने वाले समय में मानसून अपने तीव्र वेग पर होगा। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बीच-बीच में उमस से लोगों की बेचैनी जरूर बढ़ रही है। बारिश होने के कारण कमला, करेह, कोसी आदि नदियों में भी तेजी से जलस्तर में इजाफा हुआ है। बाढ़ प्...