बुलंदशहर, फरवरी 1 -- मौसम के बदले मिजाज ने जिले की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शनिवार देर रात से शुरू हुई गरज-चमक और झमाझम बारिश ने रविवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के चलते शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। इससे सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों और राहगीरों को उठानी पड़ी।दिन बढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों को ठंड से राहत मिली। शनिवार को देर रात से मौसम का मिजाज बदल हुआ रहा। चमक-गरज के साथ बारिश होती रही। रविवार को भी सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन दोपहर होते-होते सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली, मगर यह राहत ज्यादा देर नहीं टिकी। दोपहर बाद फिर से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम ढलते ही ठंडी हवाओं ने दस्तक दी, जिससे ठंड बढ़ गई और लोगों को भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.