गोपालगंज, जून 17 -- गोपालगंज। मंगलवार शाम को आसमान में काले-काले बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने लगीं। करीब सात बजे जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आयी। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान चालीस से पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मानसून भी जल्द दस्तक देगा। बारिश से जिले के किसानों में खुशी है। ज्ञात हो कि धान के बिचड़े बारिश के अभाव में सूख रहे थे। इधर, बारिश से शहर के मोहल्ले में फिर जलजमाव हो गया। सेंट जोसेफ रोड,जादोपुर चौक,अधिवक्तानगर,अस्पताल रोड,साधु चौक,बरईपट्टी,राजेन्द्रनगर में जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.