गढ़वा, जून 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार को जिला मुख्यालय सहित सुदूवरवर्ती प्रखंडों में भी झमाझम बारिश हुई। उससे खेतों पर पानी जम गया। वहीं जिला मुख्यालय के कई इलाकों में जलजमाव से लोग हलकान रहे। सर्वाधिक परेशानी जिला मुख्यालय के चिनिया रोड में हुई। फिलहाल सड़क के साथ नाली का निर्माण भी हो रहा है। पुरानी नालियों को तोड़ देने और नए नाली निर्माण का काम अधूरा होने के कारण पानी निकासी बंद हो गई है। उसके कारण कई दुकानों में भी पानी भर गया। जलजमाव की सूचना पर एसडीएम संजय कुमार प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जायजा लिया। मालूम हो कि जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में मंगलवार से मानसून की बारिश शुरू हुई है। पहले दिन अपेक्षाकृत कम बारिश हुई थी। उससे कहीं नुकसान नहीं हुआ था। अगले दिन बुधवार को भारी बारिश के कारण जिला मुख्यालय के विभिन्न इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.