गुरुग्राम, अक्टूबर 7 -- दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश ने पूरे एनसीआर क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और GMDA के जल निकासी प्रबंधन की पोल खोल दी। इस दौरान सिर्फ एक घंटे की तेज बारिश से दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ करीब पांच-पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आधे घंटे का सफर तय करने में लोगों को चार-चार घंटे लग गए, जिसके कारण वाहन चालक आधी रात तक घर पर पहुंचे। बारिश का सबसे बुरा असर शहर की प्रमुख सड़कों पर देखने को मिला। राजीव चौक फ्लाईओवर से पहले और नरसिंहपुर में भीषण जलभराव के कारण हाईवे की रफ्तार पूरी तरह थम गई। दौलताबाद फ्लाईओवर की तरफ जाने और आने वाली दोनों सड़कों पर एक-एक फीट तक पानी भर गया, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.