कौशाम्बी, जून 22 -- शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन होती रही। इससे तापमान में तेजी से गिरावट हुई, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम भी सुहावना हो गया। पर इसके साथ ही सड़कों और चौराहों के आसपास जलभराव होने से नई परेशानी पैदा हो गई। दुपहिया से लेकर चार पहिया तक के चालक जलभराव से परेशान रहे। लोगों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर में सफाई का कार्य किया गया होता तो जल निकासी की समस्या पैदा नहीं होती। शुक्रवार को दिन में बूंदाबांदी हुई थी। शाम को बारिश हुई, लेकिन जल्द ही पानी थम गया था। रात में करीब दो बजे के बाद बारिश शुरू हुई। लगभग एक घंटा तक पानी बरसा। हवा भी चल रही थी। ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। शनिवार की सुबह मौसम एकदम खुशगवार बना था। बदली भी छाई हुई थी। हवाएं चलती रहीं, लेकिन नरमी थीं। दोपहर करी...