संभल, अक्टूबर 3 -- चंदौसी में गुरुवार की दोपहर दो बजे अचानक हुई झमाझम बारिश ने शहरवासियों को पिछले कई दिनों से जारी तेज गर्मी और उमस से राहत दिलाई। करीब आधे घंटे तक लगातार हुई बारिश ने तापमान में गिरावट लाई और लोगों को ताजगी का अनुभव कराया। हालांकि बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों जैसे सीता रोड, बिसौली गेट, सीकरी गेट और स्टेशन रोड पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़कों पर वाहन तथा पैदल यात्री दोनों प्रभावित हुए। किसानों की चिंता भी बढ़ गई। इस समय खेतों में खड़ी धान की फसल पकी हुई है और कई किसान मंडी में धान बेचने गए थे। बारिश ने उन्हें फसल को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल और अन्य इंतजाम करने पर मजबूर कर दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार की अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.