कोडरमा, मार्च 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । मौसम ने गुरुवार सुबह अचानक करवट बदली। पांच बजे से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली और सुबह सात बजे के बाद तेज बारिश और गरज-चमक के साथ आसमान से राहत की बूंदें बरसने लगीं। इस बारिश से जहां आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली,तो किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें भी खिंच गईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे कुछ फसलों को नुक्सान हो सकती है, तो कुछ फसलों को फायदा। इस मौसम में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। तेज बारिश और हवाओं के कारण गेहूं, चना, मसूर और सरसों जैसी रबी फसलों पर असर पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि बारिश लंबे समय तक जारी रही, तो खेतों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इससे जड़ सड़न, फफूंद और अन्य रोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.