अररिया, अक्टूबर 4 -- भरगामा। निज संवाददात प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से शनिवार दिन भर हुई झमाझम बारिश से किसानो के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है । वही भारी वर्षा के कारण भरगामा प्रखंड क्षेत्र पानी पानी हो गया । कहते है कि पिछले एक पखवाड़े से पड रही गर्मी के बाद आज हुए मूसलाधार वर्षा का बच्चो ने भी खूब लुत्फ उठाया । वही किसानों का कहना है कि आज हुए मूसलाधार बारिश धान फसल के लिए लाभकारी सिद्ध होगा । क्योंकि इस समय धान की फसल को बारिश की सख्त दरकार थी। प्रचंड गर्मी के चलते अधिकांश धान खेतों से पानी सूख गई थी । जिसके चलते धान की फसलों में खर पतवार उगने लगे थे। वहीं धान की जड़ों से पानी सूख जाने की वजह से फसल पर कई प्रकार के रोगों का भी प्रकोप शुरू हो गया था । जिससे धन की फसल 30 से 40% तक कम होने की संभावना प्रबल हो गई थी। वही प्रचंड गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.