मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। दुर्गा पूजन के समापन के बाद शुक्रवार को झमाझम बारिश के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बारिश से बेपरवाह डीजे, नगाड़े की धुन पर थिरकते अबीर गुलाल उड़ाते युवा, बच्चे विसर्जन यात्रा में चल रहे थे। पूरे दिन नगाड़े के धुन और आडियो कैसेट पर बजते देवी गीतों की आवाज से पूरा वातावरण गुलजार रहा। नगर समेत पूरे जिले में लगभग 300 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। खड़ंजा फाल पर देहात कोतवाली की बरकछा पुलिस चौकी के जवान तैनात रहे। पूजन हवन के बाद देवी की प्रतिमा को पंडाल से कंधे से उठाकर वाहन पर लाद कर निर्धारित खड़ंजा फाल की ओर से निकले। विसर्जन यात्रा में महिलएं, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल रहे। नगर के रमईपट्टी, सुंदरघाट, घंटाघर, झांवागढ़, कदमतर, पेहटी चौराहा, बल्ली का अड्डा, मुसफ्फरगंज, मुकेरी बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.