बुलंदशहर, जुलाई 8 -- मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। शहर से देहात तक सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की वजह से लोगों ने दुश्वारियां भी झेली। हालांकि बरसात की वजह से मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों के चेहरे भी खिल उठे। तापमान में गिरावट के बजाए बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 28 तो अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश का दौर सोमवार सुबह तक रहा। इससे मौसम सामान्य रहा और लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। इसके बाद तेज धूप और उमसभरी गर्मी से लोग पसीनों से भीगे रहे। मंगलवार सुबह सूर्यदेव के दर्शन के बाद गर्मी और उसम ने बेहाल कर दिया। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया। वैसे ही बादलों की आवाजाही ने बारिश के संकेत दिए। दोपहर के समय मौसम बिगड़ा और झमाझम ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.