एटा, अगस्त 14 -- गुरुवार को सुबह ही आसमान में छाए काले घने बादल शाम को जमकर बरसे। इससे जनमानस को उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिली, दूसरी तरफ गली-मोहल्लों, मुख्य मार्गों और उनकी फुटपाथों पर बारिश बंद होने के घंटे बाद तक कई-कई फीट जलभराव बना रहा। गुरुवार को शाम पांच बजे से दोपहर साढ़े छह बजे तक लगातार डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश के कारण शहर के रेलवे रोड, आगरा रोड, कचहरी रोड, जेल रोड, निधौली रोड, शिकोहाबाद रोड, अलीगंज रोड, जीटी रोड आदि सभी मुख्य मार्गों एवं उनकी फुटपाथों पर जलभराव हो गया। बारिश के कारण शहर के सभी नाले, नालियां ओवरफ्लो होकर रास्तों पर बहने लगे। प्रेमनगर, शिवगंज, नई बस्ती, शांति नगर, कटरा मोहल्ला, होली मोहल्ला, अरुणा नगर, रैवाड़ी मोहल्ला समेत शहर के तमाम मोहल्लों की गलियां बारिश के पानी से जलमग्न हो गई। मुख्य बाजार घंटाघर, बूरामं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.