गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में मानसून की आमद हो गई है। शुक्रवार के तड़के तो बूंदाबादी हुई। शाम को मानसून अपने रौं में आ गया। शाम साढ़े सात बजे के बाद आसमान में काले घने बादल छा गए और शहर में झमाझम बारिश शुरू हुई। रात में रुक-रुक कर बारिश होती रहीं। पूर्वी यूपी में प्री मानसून के दौरान बादल जमकर बरसे थे। गुरुवार को मानसून की आमद के बाद से बादल शांत हो गए थे। शुक्रवार की देर शाम तक बादलों की धमाचौकड़ी भी थमी थी। इसके कारण बीते दो दिनों में जिले में सिर्फ दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। शुक्रवार को अधिकारिक तौर पर जिले में 1.1 मिमी बारिश हुई। इससे पूर्व गुरुवार को भी एक मिलीमीटर बारिश हुई थी। शुक्रवार को बादलों की मौजूदगी की वजह से दिन व रात के तापमान में गिरावट हुई है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.