अमरोहा, अगस्त 5 -- रविवार को हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के बाजारों समेत रिहायशी इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। राहगीर संग वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को पूरे दिन जारी रहा। सुबह से दोपहर तक झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद भी बारिश रुकी नहीं है, रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में पहले से ही चोक पड़े नालों में बारिश का पानी भर गया और गंदा पानी सड़कों पर आ गया। अमरोहा के कोट चौराहा, मंडी चौब, नगर पालिका रोड, मोहल्ला लकड़ा, सुबोध नगर, बिजनौर रोड, आवास विकास प्रथम समेत अन्य विभिन्न मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बाजारों में स्थिति यह रही कि एक फुट से भी ज्यादा पानी भर गया। शहर में जलभराव के चलते वाहन चालक व राहगीरों को परेशानी का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.