रुद्रप्रयाग, जुलाई 12 -- रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार को भी 20 ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की नियमित आवाजाही नहीं हो पाई है। कई जगहों पर मलबा बोल्डर गिर रहा है जबकि कई जगह पुस्ते टूटने से सड़क क्षतिग्रस्त हैं। हालांकि संबंधित विभाग मार्ग खोलने में जुटे हैं। मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जनपद में हो रही बारिश के चलते अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ ब्लॉक की 20 सड़के बाधित है। बीती सांय तक लोनिवि, पीएमजीएसवाई द्वारा 3 सड़कों को खोल दिया गया था। जबकि शनिवार को आधा दर्जन सड़कें खोलने का काम प्रगति पर था किंतु लगातार हो रही बारिश से काम में भी दिक्कतें पेश आ रही है। लोनिवि रुद्रप्रयाग की 6, लोनिवि ऊखीमठ में 2, पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग में 8 और पीएमजीएसवाई जखोली में 4 मोटर मार्ग बंद हैं। इससे ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को बंद सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.