भागलपुर, सितम्बर 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गुरुवार दोपहर के वक्त हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी भोलानाथ पुल और बौंसी पुल अंडरपास में हुई। अंडरपास में पानी भर जाने की वजह से वाहन तक इससे पार नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा लोहापट्टी, असानंदपुर, रामसर, अलीगंज आदि इलाकों में भी नाले से पानी उफन कर सड़कों पर बहने लगा। इसकी वजह से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। जलजमाव से राहत दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से चलाई जा रही नाला उड़ाही का अभियान भी वर्तमान में बंद है। लोहापट्टी, डिक्सन मोड़, अलीगंज-बौंसी रोड, आसानंदपुर-विवि रोड, उर्दू बाजार आदि इलाकों में हुए जलभराव का पानी धीरे धीरे कर एक घंटे के भीतर ही निकासी हो गया। हालांकि पानी निकलने के बाद इन इलाकों में कीचड़ की वजह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.