देवरिया, जून 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार की रात और सोमवार की सुबह जिले में झमाझम बरसात हुई। इससे खेती-किसानों में तेजी आ गयी है। जिन किसानों के धान की नर्सरी तैयार है वह उसकी रोपाई करने लगे हैं। मानसून के दस्तक देने से नहर के किनारे वाले खेतों में धान की रोपाई अंतिम चरण में हैं। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बरसात होने से मक्का, मूंगफली, अरहर और तिल आदि बुवाई शुरू होगी। करीब दो सप्ताह के भीषण गर्मी के बाद एक सप्ताह पहले मानसून ने दस्तक दिया। इससे गर्मी की मार से बेहाल लोगों को राहत मिली है। करीब एक सप्ताह से बदली छाने और बूंदाबांदी और रिमझिम बरसात हो रहा है। रविवार की रात में रूक-रूक कर झमाझम बरसात होती रही। जबकि सोमवार की सुबह गरज-तड़क के साथ घनघोर बादल छा गया और करीब 10 बजे तक बरसात होती रही। हालांकि दोपहर बाद ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.