मैनपुरी, अगस्त 31 -- जनपद में लंबे समय बाद रविवार को झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए। उमस भरी गर्मी का भी एहसास हुआ। दोपहर में नवीगंज, कुरावली, बिछवां, भोगांव क्षेत्र में बारिश हुई। अपराह्न तीन बजे के बाद शहर और आसपास के इलाके में जोरदार बारिश हुई। आधा घंटे की तेज बारिश से शहर की गलियां और सड़कें जलमग्न हो गई। बारिश थमने के बाद पानी निकला तो आगवामन सुचारू हुआ। उधर खलिहानों में सूख रही धान की फसल को पानी मिल गया। जनपद में कई दिनों से किसान झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। आसमान में बादल तो उमड़ रहे थे पर रिमझिम बारिश के साथ ही बदरा थम जाते। दिन में धूप भी निकल रही थी। धान किसानों को बारिश की बेहद जरूरत थी। रविवार को सुबह से ही बारिश जैसा मौसम बनने लगा था। आसमान में बादल उमड़े तो हवाएं बंद होने उमस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.