रामपुर, जून 30 -- रामपुर। जिले में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और सर्द हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम सुहावना हो गया। बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी से तो निजात मिली लेकिन कई जगह जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। बीते कुछ दिनों से जिले का तापमान 37 डिग्री के आसपास बना हुआ था। बादल उमड़-उमड़ कर रह रहे थे मगर उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हो रही थी। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल था। रविवार को तड़के सुबह में आसमान में काले बादल छा गए। सुबह में नौ बजे के करीब झमाझम बारिश की शुरूआत हो गई। बारिश में शहर से लेकर गांव-देहात तक जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के संग चली सर्द हवा ने गर्मी का असर कम किया और लोगों ने इस सुहाने मौसम का आनंद लिया। दिन का अधिकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.