बलरामपुर, अप्रैल 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को शाम छह बजे से झमाझम बरसात शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बरसात से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं एक सप्ताह में तीसरी बार हुई बरसात से गेहूं फसल भीगकर खराब हो गई। बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह से जिले में तीन बार बरसात हो चुकी है। बेमौसम हुई बरसात से किसान परेशान हैं। खेतों में अधिकांश गेहूं फसल कटी पड़ी है। वहीं जो फसल खड़ी है वह भी तेज हवाओं के चलने व बरसात से जमीन पर धराशाई हो चुकी हैं। गुरुवार को शाम छह बजे अचानक आसमान में घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बरसात से एक ओर जहां मौसम सुहाना हो गया। पूरे दिन उमस भरी गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को बरसात से राहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.