गंगापार, सितम्बर 15 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा क्षेत्र में दो दिनों से हो रही झमाझम बरसात से उमस और गर्मी से राहत मिली है। इसी के साथ किसानों में भी खुशी है। इन दिनों बारा क्षेत्र में काफी गर्मी पड़ रही थी। गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई थी। इसी बीच रविवार दोपहर बाद क्षेत्र के कुछ भाग में बरसात हुई। बरसात से लोगों को राहत मिली थी किंतु सोमवार को बारा, जसरा, जारी, लोहगरा सहित आसपास के इलाकों में झमाझम बरसात हो गई। इस बरसात ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। इसी के साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि ''धन्य भाग जहं बरसइ कुआरा''। इस समय हुई बरसात से न केवल खरीफ की फसल को फायदा होगा बल्कि रबी में भी लाभ है। दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई में भी लाभप्रद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.