रुडकी, दिसम्बर 17 -- झबरेड़ा,संवाददाता। बुधवार को अचानक तापमान में कमी आई और ठंड में इजाफा हुआ। दिन भर क्षेत्रीय लोग ठिठुरते नजर आए। लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत की ओर से विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बताया कि बुधवार को पूरे दिन घना कोहरा छाने के बाद ठंड बढ गई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कस्बावसियों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कस्बे के मुख्य बाजार, शिव चौक, अमर जवान चौक, मोहल्ला छावनी, रविदास मंदिर, पुराना बाजार आदि स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। यह अलाव ठंड जारी रहने तक जलाने के निर्देश दिए गए है। स्थानीय निवासी जसवीर सिंह, रोहित कुमार, अनुज आदि का कहना है कि कस्बे में आए दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते है। ऐसे ...