रुडकी, फरवरी 21 -- नगर पंचायत झबरेड़ा में शुक्रवार को आयोजित पहली बोर्ड बैठक कई अहम फैसलों पर मोहर लगाई गई। इस दौरान एक लेखा लिपिक से उनके अधिकार लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपे। कस्बे के विकास के लिए करीब 51 कार्यों के प्रस्तावों को पास किया गया। शुक्रवार को नगर पंचायत झबरेड़ा कार्यालय में आयोजित पहली बोर्ड बैठक में कस्बे के विकास से संबंधित 51 निर्माण कार्य के प्रस्ताव पास किए गए। इसमें नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए नगर पंचायत में होने वाले सभी कार्यों को समय पर करने की चेतावनी दी गई। वहीं, समय से काम नहीं करने पर नगर पंचायत में कार्यरत लेखा लिपिक इरा ध्यानी पर भी कार्रवाई की गई। उनसे सभी अधिकार लेकर अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह को सौंप दिए गए। लेखा लिपिक को झबरेड़ा से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.