रुडकी, दिसम्बर 5 -- कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह और शाम करीब 6 से 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से करीब एक लाख लोग परेशान हैं। शुक्रवार सुबह भी लगातार पांच घंटे बिजली नहीं आने से लोगों के जरूरी कार्य ठप रहे। तड़के करीब चार बजे बिजली चली गई जो सुबह 9 बजे आ पाई। ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तोंवाली, खड़खड़ी, शीतलपुर, साबतवाली, डेलना, खजूरी, लोदीवाला, कोटवाल, आलमपुर, शेरपुर और सादोली माजरा सहित कई गांव बिजली कटौती से प्रभावित हैं। स्थानीय निवासी संजीव कुमार, काला सिंह, कुलदीप, जमशेद, रमेश कुमार, सुदेश चौधरी, बिरम सिंह और महावीर सैनी ने बताया कि शाम 4 बजे के आसपास बिजली बंद हो जाती है। इससे कस्बे व गांव अंधेरे में डूब जाते हैं। अंधेरे के कारण चोरी और वारदातों का खतरा भी बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.