रुडकी, फरवरी 15 -- कस्बा झबरेड़ा व ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार तड़के से ही शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई थी। कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दिन निकलते निकलते जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों के लंबी लाइन लग गई। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को प्राचीन नंदा वाला बाग भगवान शिव मंदिर में सुबह होते-होते भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइन लग गई। महंत पंडित गणेश प्रसाद ने शिवरात्रि पर कहा कि कस्बे में स्थित यह प्राचीन शिव मंदिर सिद्ध मंदिर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...