मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां में रविवार को कार की ठोकर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे भीखनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार 50 वर्षीय मनोज शर्मा सकरा थाने के सीहो हरपुर गांव के निवासी थे। वर्तमान में मिठनपुरा थाने के बेला में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। इधर, मेडिकल ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि मनोज निजी कंपनी में काम करते थे। सुबह में कंपनी के काम की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर में उनके दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिली। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे, उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। बाइक से गिरी महिला की इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.