बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना के हरदिया ढाला के समीप रविवार को झपटमार गिरोह के बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा पर सवार राखी कुमारी के गले से सोने की चेन झपट लिया। उसके बाद हल्ला होने पर बाइक से भाग रहे दोनों उचक्कों को ग्रामीणों ने घेर लिया व पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। दोनों की ऐसी पिटाई हुई कि देखने वालों की भीड़ जमा हो गयी। उसी दौरान चिलिमल पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मो. आजाद ने मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ से दोनों आरोपितों को कब्जे में लेकर थाना ले आयी। पुलिस दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। इधर, नावकोठी थाना के छतौना की रहने वाली किरण देवी थाना पहुंचकर बताया कि शनिवार को बाजार समिति के समीप ई-रिक्शा से जब वह अपने मायका छतौना से कुरहा जा रही थी कि बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.