चम्पावत, जनवरी 2 -- टनकपुर पुलिस ने एक झपट्टामार युवक को आठ घंटे में दबोचा है। आरोपी युवक ने एक बुजुर्ग पर झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया था। युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उस पर पूर्व में भी पिथौरागढ़ में कई मामले दर्ज हैं। एसपी अजय गणपति ने बताया कि नायकगोठ, टनकपुर निवासी नेहा पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया था कि बीते 30 दिसंबर की दोपहर एक व्यक्ति ने झपट्टा मार कर उसके पिता विजय कुमार पांडेय का पर्स छीन लिया। पर्स में दो हजार रुपये व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बताया कि सूचना के आठ घंटे बाद ही पुलिस ने सैनिक विश्राम गृह के पास से आरोपी 24 वर्षीय सागर सोराड़ी निवासी लिन्ठयूड़ा पिथौरागढ को पर्स और 1850 रुपये के साथ दबोच लिया। युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 और 317(2) के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.