नोएडा, जनवरी 8 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाशों पर गैंगस्टर ऐक्ट की कार्रवाई की। दोनों राह चलते लोगों से चेन छीनते थे। सरगना जेल से बाहर आने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने सगरना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद लोनी के जावली का रविंद्र कसाना उर्फ बब्लू और दिल्ली बुराड़ी निवासी पुनीत कुमार अरोड़ा बदमाश हैं। दोनों मिलकर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। गिरोह का सरगना रविंद्र कसाना उर्फ बबलू है। वे जुलाई 2025 में सोने की चेन छीनकर भाग गए थे। पीड़ितों ने सेक्टर-113 थाने में मुकदमे दर्ज कराए थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को 23 जुलाई को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों जेल से बाहर आकर वारदात करने लगे। वर्तमान में पुनीत जेल में बंद है, लेकिन रविंद्र कसाना फरार च...