दुमका, नवम्बर 21 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के झनकपुर पंचायत में मुखिया अनिता बेसरा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जागरूकता सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य एमएनसीएच कार्यक्रम, राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह, तथा एचआरबी, एचआरपी की पहचान और होम डिलीवरी मुक्त पंचायत की दिशा में ठोस रणनीति बनाना था। कार्यक्रम का संचालन एवं तकनीकी मार्गदर्शन पीरामल हेल्थ टीम के मनोज कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया अनिता बेसरा ने राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए इस वर्ष की थीम नवजात की सुरक्षा हर स्पर्श, हर बार, हर शिशु के लिए को घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। एमएनसीएच कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं में एचआरपी व मातृ स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.