पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- खटीमा के झनकट से स्मैक खरीदकर ला रहे युवक को पुलिस ने पिथौरागढ़ में गिरफ्तार किया है। युवक पिथौरागढ़ से स्मैक लेने के लिए वाहन बुक कर झनकट पहुंचा,स्मैक लाकर वापस लौट रहे युवक को पुलिस ने घाट के पास चेकिंग के दौरान पकड लिया। कोतवाली में अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चेकिंग में दौरान सुजई निवासी 26 वर्षीय रोशन कुमार जोशी के पास से 12.10 ग्राम स्मैक बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...