रुद्रपुर, जनवरी 9 -- खटीमा, संवाददाता। परिवार के साथ नैनीताल घूमने के बाद वापस लौटते समय झनकट एक होटल में रुके युवक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। युवक नैनीताल परिवार सहित घूमकर वापस लौट रहा था। पीलीभीत के रास्ते लखनऊ जाने के लिए जाते समय रात होने के कारण झनकट के ही एक होटल में परिवार रुक गया। सुबह छह बजे युवक को दिल का दौरान पड़ गया। लखनऊ के आलमबाग निवासी 46 वर्षीय शैलेंद्र यादव अपनी पत्नी राधिका यादव, पुत्र अभिमन्यु, पुत्री दृष्टि यादव व भांजा धनंजय यादव व उसके परिवार के साथ तीन दिन पूर्व नैनीताल घूमने आए थे। नैनीताल घूमने के बाद गुरुवार देर शाम खटीमा से पीलीभीत होते घर लौट रहे थे। कोहरे व कड़ाके की ठंड के चलते वह झनकट स्थित एक होटल में परिवार सहित ठहर गए। शुक्रवार सुबह छह बजे शैलेंद्र यादव की अचानक तबीयत खराब होने पर सीने में दर्द होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.