बागपत, जुलाई 31 -- पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ा गांव के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को पारस प्रभु निर्वाण लड्डू महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव दो दिन चलेगा। महोत्सव का शुभारंभ सुबह पारस प्रभु के सामूहिक पूजन के साथ शुरू हुआ। इसके बाद झंडारोहण किया गया। झंडा रोहण समिति अध्यक्ष सुखमंचल जैन ने किया। फिर पारसनाथ विधान हुआ। विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधान को विधानाचार्य पंडित हंसराज जैन, पंडित प्रदीप जैन ने मंत्रोच्चार से पुर्ण कराया। इसके बाद लकी ड्रा के जरिए इंद्रो का चयन किया गया। शाम के समय दिल्ली बड़ौत बागपत आदि शहरों से धर्मा लंबियों की पैदल यात्राए मंदिर की पहुंची। खेकड़ा में जैन समाज की ओर से उनके खान-पान की व्यवस्था की गई। महामंत्री सुभाष चंद्र जैन ने बताया कि अनुष्ठान में गुरुवार सुबह 5.55 बजे पर पारस प्रभु पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.