नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- हेयरफॉल की समस्या आजकल काफी कॉमन हो गई है। एक तो हमारा खानपान ही कुछ ऐसा होता जा रहा है, दूसरा पलूशन और पानी भी बालों की बढ़ती समस्याओं के पीछे जिम्मेदार हैं। कई लोग शिकायत करते हैं उनके बाल पहले तो बहुत घने थे, लेकिन अब इतना ज्यादा झड़ने लगे हैं कि डर लगता है कहीं गंजे ना हो जाएं। हेयरफॉल के अलावा सफेद बाल, दोमुंहे बाल और ड्राई-फ्रिजी हेयर जैसी प्रॉब्लम्स भी काफी कॉमन हैं। डायटिशियन डॉ शिल्पा कहती हैं कि बालों को हेल्दी रखने के लिए न्यूट्रिशन का ध्यान देना जरूरी है, लेकिन साथ ही आप कुछ रेमेडीज भी ट्राई कर सकते हैं। उन्होंने एक होम मेड हेयर ऑयल की रेसिपी शेयर की है, जिसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं और ये काफी इफेक्टिव भी है। आइए जानते हैं-आंवले से बना लें हेयर ऑयल डायटिशियन डॉ शिल्पा कहती हैं कि अगर...