बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की कोरियामा पंचायत के छोटी केबाल वार्ड नंबर चार में बुधवार को भूमि विवाद सुलझाने गयी पुलिस एवं गृह निर्माण कर रहे लोगों में झड़प के मामले में दस अज्ञात समेत 16 लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि छोटी केबाल निवासी रामप्रवेश यादव ने पगुराहा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कोरियामा के समीप रामानंद यादव से जमीन खरीदी थी। रामानंद यादव के दो पुत्र हैं। बड़ा अशोक यादव एवं छोटा राजेश यादव हैं। उसी जमीन पर रामप्रवेश यादव मकान बना रहे थे। इस भूमि पर स्व. रामानंद यादव के छोटे पुत्र राजेश यादव आपत्ति जताते हुए कोर्ट में मामला ले गये और उस भूमि पर अपना हिस्सा बताया। जानकारी के अनुसार राजेश यादव ने उक्त मकान निर्माण पर रोक लगाने के लिए गढ़पुरा थाना को आवेदन दिया था। जानकारी पाकर पुलिस...