नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Chana Jor Garam Recipe: चना जोर गरम ना केवल स्वादिष्ट बल्कि हेल्दी स्नैक भी है जो भारत के लगभग हर कोने में पसंद किया जाता है। यह मुख्य रूप से काले चनों (काबुली चना नहीं) से तैयार किया जाता है जिन्हें पहले उबालकर सुखाया जाता है और फिर दबाकर तला या भुना जाता है। इसके बाद इसमें चाट मसाला, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और नींबू रस मिलाकर एक तीखा-खट्टा स्वाद तैयार किया जाता है। यह स्नैक प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जिससे यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक बेहतर एनर्जी बूस्टर बन जाता है। आप चाहें तो इसे तेल में तलने की बजाय एयर फ्राई या ओवन में बेक भी कर सकते हैं, ताकि यह और हेल्दी बन जाए। चाय के साथ या शाम की हल्की भूख में यह स्नैक हर मौके पर परफेक्ट लगता है। चना जोर गरम बनाने की विधि (Recipe Steps): सामग्री (Ingr...