मधुबनी, मई 22 -- मधेपुर। मधेपुर प्रखंड के सरौनी गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे 11केवी के डीपी पोल पर अर्थिंग के रिटर्निंग करंट का झटका लगने से बिजली मिस्त्री अचेत हो गया। डीपी पर जैसे ही लाइनमैन अचेत हुआ कि उसके साथ काम कर रहे उनके साथी ने सहारा दिया। फिर स्थानीय सरौनी गांव के लोग रस्सी व बांस के सहारे बांधकर अचेत लाइनमैन को नीचे उतारा। करंट का झटका लगने से अचेत हुए टुनटुन राम(40) विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मधेपुर में मानवबल के पद पर कार्यरत हैं। वो झंझारपुर प्रखंड के महेशपुरा गांव के निवासी हैं। करंट का झटका लगने से अचेत हुए मानवबल टुनटुन राम को बिजली विभाग के कर्मियों ने मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ प्रेम प्रकाश दुबे ने उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। विद्युत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.