गंगापार, दिसम्बर 18 -- बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धरा के मजरा बांकीपुर में झटका मशीन के करंट लगने से बुजुर्ग किसान की बुधवार रात मौत हो गई। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 80 वर्षीय राम अभिलाष ओझा पुत्र स्वर्गीय शारदा प्रसाद ओझा निवासी ग्राम बांकीपुर बुधवार रात अपने खेत की रखवाली करने गए हुए थे। बताया गया कि बगल के खेत वाले किसान ने अपने खेत में फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन का करंट लगाया था। रामविलाष ओझा को धोखे से करंट का स्पर्श हो गया। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी करते हुए परिजनों से वार्ता कर शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को उनके परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं...