प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- कुंडा, संवाददाता। खेत में चर रही भैंस दूसरे खेत में लगाए झटका तार में दौड़ते करंट की चपेट में आने से मर गई। भैंस को हांकने गई किशोरी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणो में आक्रोश फैल गया। खेत मालिक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। कुंडा के जिल्ला मौली गांव निवासी छोटेलाल यादव की 17 वर्षीय बेटी काजल बुधवार को खेत में भैस चराने गई थी। फसल वाले खेत में भैंस जाते देख काजल भैंस हांकने गई, लेकिन तब तक भैंस खेत के चारों ओर लगाए गए झटका तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से वहीं गिर गई और दम तोड़ दिया। भैंस को बचाने के चक्कर में काजल को भी करंट का झटका लगा। मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर खेत मालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.