सोनभद्र, नवम्बर 18 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में नॉर्दर्न रीजन जॉइंट प्रोडक्टिविटी काउंसिल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय परियोजनाओं के प्रतिनिधियों ने उत्पादकता, सुरक्षा और नवाचार पर केंद्रित विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के तहत आरजेपीसी के सदस्यों ने प्लांट भ्रमण भी किया, जहां क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तर गौतम देव ने औपचारिक रूप से सीओ बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने स्टेज-तृतीय कंट्रोल रूम का अवलोकन किया तथा संचालन विभाग के अधिकारियों से संवाद कर उनकी पहल और कार्यप्रणाली की सराहना की। यह भ्रमण स्टेशन की हरित पहल एवं नवोन्मेषी कदमों को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करता है। बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं की टीमों ने उत्पादकता बढ़ाने और कार्यकुशलता में सुधार से संबंधित अपने सर्वश्रेष्ठ अभ्यास और नवाचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.