बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- बुगरासी। चौकी पुलिस ने चंदियाना मारपीट प्रकरण में फायरिंग करने वाले वांछित चल रहे युवक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चार दिन पूर्व चंदियाना में हुए मामूली विवाद में हवाई फायरिंग करने व हमला करने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की गई थी। दो दिन पूर्व दूसरे आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव चंदियाना में झगड़े के मुख्य आरोपी जैनुल खान को पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया कि चार दिन पूर्व पड़ौसी बब्बू से यामहा बाईक की तेज आवाज को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित ने मारपीट करने व फायरिंग करने की शिकायत पुलिस से कर कार्यवाई की मांग की थी। सीओ स्याना प्रखर पांडेय के नेतृत्व में जांच पडताल के बाद पुलिस टीम आरोपी-पिता पुत्र की तलाश में थी। गुरुवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.