बिजनौर, फरवरी 19 -- क्षेत्र के गांव सरकथल में तहेरे भाइयो के झगड़े में बीच बचाव करने आये युवक को दो युवकों मारपीट कर गम्भीर घायल कर दिया। गुरुवार को गांव सरकथल निवासी सत्यवीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उसके बड़े भाई प्रकाश के पुत्र विनीत व सुनील के पुत्र संटू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। तभी उसका पुत्र लक्की उनका बीच बचाव करने लगा। तभी संटू व प्रशांत पुत्र नन्हू ने तमंचा निकालकर लक्की के सिर पर मार दिया। लक्की के नीचे गिरने पर भी यह उसको मरते रहे। गम्भीर घायल लक्की को सीएचसी नूरपुर से ज़िला अस्पताल बिजनौर ले जाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...