नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। वसंतकुंज नॉर्थ इलाके में झगड़े में बीच बचाव करने पर एक युवक को चाकू से गोदने का मामला समाने आया है। पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वसंतकुंज इलाके के जेजे बंधु कैंप में रहने वाला 18 वर्षीय अमित दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस को दिए बयान में अमित ने बताया कि 20 अप्रैल को शाम सात बजे वह अपने दोस्त रोहित के साथ घर जा रहा था। रास्ते में करण, शिब्बू, लाला, विष्णु, आकाश और विकास झगड़ा कर रहे थे। रोहित ने शिब्बू को झगड़ा करने से रोका तो उसने रोहित से ही झगड़ा करना शुरू कर दिया। शिब्बू और उसके दोस्तों ने रोहित की पिटाई शुरू कर दी। अमित बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। रोहित ने अमित को अस्पताल पहुंचाया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.