देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने रविवार देर रात चेकिंग के दौरान एक शातिर को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में स्नेचिंग के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी से एक दिन पहले युवाओं के झगड़े में आरोपी ने फायरिंग की थी। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि 22 फरवरी की रात पिपलेश्वर मंदिर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। तब आरोपी गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान आकाश सुब्बा (24 वर्ष) निवासी नई बस्ती, क्लेमनटाउन के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बीती 21 फरवरी की रात सोसायटी एरिया क्लेमनटाउन में छात्रों के दो गुट...