हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 23 -- यूपी में आगरा के बाह में एक लड़के ने अपने ताऊ की हत्या कर दी। ताऊ उसे बहन को पीटने से रोक रहे थे। आवेश में आकर युवक ने अपने ताऊ पर ही हमला बोल दिया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आगरा के थाना चित्रहाट क्षेत्र के गांव कमालपुरा में गुरुवार को बहन को पीटने से रोकने पर गुस्साए भतीजे ने बुजुर्ग ताऊ की सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसी और गांव वालों की भीड़ घर में जमा हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव कमालपुरा में गुरुवार दोपहर को युवक अभिषेक अपनी बहन उन्नति से किसी बात को लेकर कहासुनी कर रहा था। गुस्से में आकर अभिषेक बहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.