मुंगेर, दिसम्बर 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के अग्रहण पंचायत की लक्ष्मण टोला सठबिग्घी गांव में बच्चों के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने गई एक महिला की लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जख्मी महिला के पति राजीव मंडल ने बताया कि लक्ष्मण टोला सठबिग्घी गांव में कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर बच्चों के बीच मारपीट होने लगी। बच्चों के बीच मारपीट और झगड़ा होते देख मेरी पत्नी शोभा देवी वहां पहुंच गई तथा बच्चों के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने लगी। इसी बीच गांव के ही नेपाली मंडल का बेटा सन्नी कुमार वहां पहुंच और शोभा देवी को लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी म...